![](/wp-content/uploads/2021/07/19_07_2021-purandeshwari_on_cm_face_cg-720x470.jpg)
Chhattisgarh: 2023 विधानसभा चुनाव में अगले CM के चेहरे पर चढ़ा सियासी पारा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद आक्रामक हुई बीजेपी अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बीजेपीकी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से जब मीडिया ने सवाल किया कि चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा और पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस सवाल पर पुरंदेश्वरी ने बिना किसी देरी के जवाब दिया कि बीजेपी 2023 के चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। 2023 का चेहरा कौन होगा, ये हम पार्टी स्तर पर तय किया जाएगा।
वहीं पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस ने पलट कर जवाब दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के सामने बीजेपी के पास सीएम का कोई चेहरा नहीं है। बीजेपी की दो दिन चली बैठक और प्रभारी पुरंदेश्वरी के बयान से साफ हो गया कि सीएम बघेल के व्यक्तित्व और कांग्रेस सरकार की योजनाओं का कोई तोड़ नहीं खोज पाने के लिए विपक्षी दल के नेता बेचैन हैं।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को पत्रकारों से चर्चा में डी पुरंदेश्वरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के सांसदों की अनदेखी पर कहा कि राज्य से मंत्री होगा, तभी राज्य को फायदा मिलेगा, यह सोच ठीक नहीं।
छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र की सरकार कभी अन्याय नहीं करती। यहां जो तय फंड हैं, मिलते हैं। यहां किसानों को जो फायदा देना है, केंद्र की सरकार देती है। केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
पुरंदेश्वरी ने कहा कि जो खुद अपने पार्टी के सहयोगी के साथ न्याय नहीं कर सकते, वह दूसरों के साथ कैसे न्याय कर पाएंगे। कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा था कि ढाई साल बाद नेतृत्व बदलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खाद की कमी को लेकर केंद्र पर राज्य सवाल उठाता है, लेकिन प्रदेश ने ठीक तरह से केंद्र से डिमांड नहीं की।
पुरंदेश्वरी ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी की। युवाओं को रोजगार नहीं दिया। युवाओं के साथ धोखा किया। गरीबों को आवास देने का वादा किया था, लेकिन 7 लाख घर नहीं बनाए जा सके।
गरीबों के साथ भूपेश सरकार ने धोखा किया। सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकी। राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। राज्य में मतांतरण के मामले आदिवासी इलाकों में बढ़े हैं।
राज्य कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी का बयान राज्य के भाजपा नेताओं के लिए दुर्भाग्यजनक और अपमानजनक है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में किसी नेता को इस योग्य मानता ही नहीं है कि उसे कमान दे या फिर मंत्री बनाया जाए। प्रदेश के नेताओं पर अविश्वास बहुत ही दुख और चिंता का विषय है। यह बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के छत्तीसगढ़ के प्रति नजरिए को स्पष्ट उजागार करता है।
आगामी 20-25 वर्षों तक बीजेपी की छत्तीसगढ़ में कोई संभावनाएं नहीं है। छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा की केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी चरित्र को अब समझ चुके हैं।
पुरंदेश्वरी नेताविहीन भाजपा को उस विकास के मुद्दे पर चुनाव में ले जाने की बात कर रहीं हैं, जिसे जनता ने 2018 में नकार दिया है। पुरंदेश्वरी को बीजेपी सरकार के दौरान कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की नीयत से बनाई गई अट्टालिकाओं में विकास नजर आता है। उन्हें नई राजधानी के 14 हजार करोड़ का फिजूल निर्माण, स्काई वाक, एक्सप्रेस-वे जैसे भ्रष्टाचारों में विकास दिख रहा है। वे एक बार फिर से इनको जनता की अदालत में आजमा कर देख लें।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी हुई Vaccine, स्टाफ ने वैक्सीन Vaccination के लिए आए भींड पर लगाया आरोप