
छत्तीसगढ़: दुनिया के बेहतरीन पुलिस अधिकारी बने एक SP संतोष सिंह, मिलेगा इंटरनेशनल अवार्ड
छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम आज विदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, हाल में हुए अमेरिका की अन्तराष्ट्रीय संस्थान इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ चीफ्स ऑफ पुलिस (IPS ) आईएसीपी अवार्ड 2021 में राज्य कोरिया के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का ने सम्मानित करने की घोषणा की है।
6 देशों के 40 पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान दिया जायेगा। यह अवार्ड अंडर 40 कैटेगरी में छत्तीसगढ़ के संतोष सिंह को दिया जाना है। 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान विश्व के दिया जाता है।
जिन्होंने बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ पुलिसिंग कार्यों में नए प्रयोगों एवं अच्छे कार्यों से परिवर्तन लाने का प्रयास किया हो। संतोष सिंह के गांव में इस खबर से खुशी की लहर है।
बता दें कि इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूएई, आस्ट्रेलिया, भारत और कोरिया के 40 पुलिस अधिकारियों को इस अवार्ड में सम्मानित किया जायेगा। इसमे उत्तरप्रदेश के कैडर के IPS अमित कुमार का नाम भी शामिल है।
हर साल वार्षिक समारोह इस तरह के अवार्ड आईएसीपी सितंबर में घोषित करता है। इससे पहले भी इस अवार्ड से राज्य के DIG EOW आरिफ शेख को भी सम्मानित किया गया था।
पंजाब : गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित