![](/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-03-at-14.55.40.jpeg)
छत्तीसगढ़ : नारायणपुर की खदान में नक्सलियों ने किया हमला , फायरिंग जारी
छत्तीसगढ़ इन दिनों नक्सलियों के कारण चर्चा में है। आय दिन कही नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है तो कही नक्सली उग्रवाद फैला रहे हैं।
इसी क्रम में नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बता दें जिले के अमदाई खदान में शनिवार की सुबह दस बजे नक्सलियों ने हमला कर दिया।इस क्षेत्र में काम पर लगी गाड़ियों को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया।
आपको बता दें यहाँ कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और 12 कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया गया। हालाँकि कुछ देर बाद नक्सलियों द्वारा 10 कर्मचारियों को छोड़ दिया। जबकि 2 अन्य कर्मचारी अभी भी लापता हैं।
इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। खदान में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई है। बताया जा रहा है कि इलाके में फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी द्वारा इस घटना की पुष्टि भी की गयी है।
पुलिस ने जी जानकारी दी उसके अनुसार नक्सलियों ने छोटा डोंगर पुलिस थाने को भी निशाना बनाया है।आपको बता दें कि अमदाई की खदान छोटा डोंगर पुलिस थाना क्षेत्र में आती है। इस क्षेत्र में आज सुबह से ही रोजाना की तरह काम हो रहा था। तभी अचानक नक्सलियों द्वारा हमला कर दिया और वाहनों में आगजनी भी की गयी । अब तक मिली जानकारी के अनुसार माड़ और पूर्वी डिवीजन के नक्सलियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है।