
छत्तीसगढ़: 9 महीने से लापता CID की महिला आरक्षक, वृंदावन में फूल बेचती मिली
राजधानी रायपुर से 9 महीने पहले अचानक छत्तीसगढ़ CID में पदस्थ एक महिला आरक्षक लापता हो गई थी। इन्वेस्टिगेशन में उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कृष्ण मंदिर के बाहर आरक्षक अंजना सहिस फूल बेचते पाई गईं।
उनको खोजते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने दावा किया है कि उनकी टीम ने अपने साथ अंजना को वापस लाने की भी पूरी कोशिश की, मगर उन्होंने आने से मना कर दिया। अब अंजना ने वृंदावन में ही रहने की इच्छा जाहिर की। अब उन्हें लिए बगैर ही पुलिस टीम वापस लौट रही है।
पुलिस अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार पहले अंजना साहिस रायगढ़ में पोस्टेड थीं। फिर उनका ट्रांसफर 9 महीने पहले रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर में कर दिया गया। CID में अंजना को पदस्थ किया गया। इसी बीच अचानक एक दिन वो लापता हो गईं। अंजना ने जाने से पहले परिवार या विभाग को कोई जानकारी नहीं दी।
अंजना की मां ने बीते 21 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी के राजेन्द्र नगर पुलिस थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने अंजना की तलाश शुरू की.
मीडिया से राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज विशाल कुजुर ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अंजना का लगातार पता लगाने में जुट गई थी, लेकिन अंजना का कोई मोबाइल नंबर नहीं था। पुलिस को जांच के दौरान उनके बैंक अकाउंट के बारे में पता चला।
बैंक ट्रांजैक्शन से पता लगा कि जोकि वृंदावन के कुछ एटीएम से किए गए हैं। जिसके बाद जांच टीम वहां पहुंची।
अंजना की तस्वीर कई लोगों दिखाने के बाद उनका ठिकाना पता चला। जब पुलिस वृंदावन पहुंची तो एक कृष्ण मंदिर के बाहर अंजना पूजा का सामान बेचते नजर आईं। अंजना इसी से अपना गुजर-बसर कर रही हैं।
मध्यप्रदेश में गड़बड़ियों के चलते निरस्त हुआ 60 नर्सिंग होम का पंजीयन