Chhattisgarh: भूपेश बघेल को छोड़नी होगी CM की कुर्सी? पुनिया ने दिया जवाब
Chhattisgarh: ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर छत्तीसगढ में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मुलाकात की है। पार्टी दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन फिलहाल विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। सिंहदेव की नाराजगी बैठक के बाद भी बरकरार है। बैठक करीब तीन घण्टे तक चली इसके बाद पार्टी की तरफ से सबकुछ ठीक दिखाने की कोशिश की गई है।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि बैठक में नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। राज्य के सभी संभागों के विकास पर बैठक में बात हुई। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक नेतृत्व के बदलाव के मुद्दे पर केंद्रित थी।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कई विकल्पों पर विचार कर रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बारे में अंतिम फैसला लेंगी। दरअसल, छत्तीसगढ में सरकार के गठन के बाद से सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच संबंध ठीक नहीं रहे हैं।
सिंहदेव के करीबी नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी नहीं सौपता है तो वह बघेल सरकार से अलग हो सकते हैं। इससे कम पर वह कोई समझौता नहीं करेंगे। अब इस बारे में फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।
सीएम भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव के संबधो में उस वक्त तनाव और बढ गया, जब पार्टी विधायक बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव पर हत्या कराने का आरोप लगाया। बृहस्पति सिंह मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने आरोप वापस ले लिए।
MP : CMYPD कार्यक्रम के तहत सिसर्च एसोसिएट्स और सलाहकार के पदों पर भर्तियां