छत्तीसगढ़: रायपुर और भिलाई में मिले मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामले, जानिए क्या मिले लक्षण?
एक मरीज राजधानी रायपुर का छात्र है और वह मूल रूप से कांकेर का रहने वाला है। दूसरा दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला है।
छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामले मिले हैं। एक मरीज राजधानी रायपुर का छात्र है और वह मूल रूप से कांकेर का रहने वाला है। दूसरा दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला है। भिलाई का रहने वाला छात्र इसी महीने ओमान से लौटा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में पढ़ने वाले 13 साल के लड़के में मंकी पॉक्स के लक्षण हैं। बुखार और शरीर पर दाने निकलने के बाद छात्र के नमूने पुणे भेजे गए हैं। फिलहाल उन्हें राज्य के एक बड़े सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
Also read – कमलनाथ अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता से नाराज़, जानिए वजह
दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भिलाई के चौहान कस्बे के जुनवानी, ग्रीन वैली में राज्य में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया। मरीज हाल ही में ओमान से लौटा था। लाल चकत्ते, तेज बुखार और प्राइवेट पार्ट में सूजन आने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। एक निजी अस्पताल में कोविड परीक्षण के बाद चर्म रोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर को मंकीपॉक्स या चेचक का संदेह हुआ। उसके बाद संदिग्ध मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।