India Rise Special

सारण जिले में करंट लगने से छठ व्रती महिला की मौत, इस वजह से घटी दुर्घटना

सारण। बिहार के सारण जिले के तरैया व दरियापुर थाना क्षेत्र में छठ व्रती महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

आस पास के लोगों ने बताया कि छपिया गांव की रहने वाली महिला आज छठ के अवसर पर घर की साफ सफाई कर रही थी। जिसके दौरान उसे करंट लग गया। मृत महिला लालमती देवी (50) बताई जा रही है। आज मृत महिला ने छठ का व्रत रखा था। जिसके चलते वह घर की साफ सफाई में लगी थी । इसी बीच वह बिजली के तार की चपेट में आ गयी। जिससे करंट लगने से मौकाए वारदात पर ही महिला की मौत हो गयी जक।

 

बताया जा रहा है कि मृत महिला अपने घर मे अकेले ही रहा करती थी। आज छठ के अवसर पर वह पूजा की तैयारी में लगी थी। इसी बीच वह दुर्घटना की शिकार हो गयी। मृत महिला की सात बेटियां है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। महिला के पति असम में रहता है। पुलिस ने मौके की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: