IndiaIndia - World

”भारत में पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन, 190 देशों के 3,000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा” : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

दिल्ली : मनुष्य के जीवन में खेलकूद बहुत जरुरी है। और शतरंज एक ऐसा खेल है, जिसे सदियों से खेला जा रहा है। शतरंज का जन्मदाता भारत को कहा जाता है। लेकिन अब भारत इसे सच करके दिखाने जा रहा है। भारत में पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, जानिये किस की हो सकती है साजिश

बता दें, भारत शतरंज ओलंपियाड(Chess Olympiad) की मेजबानी करने के लिए तैयार बैठा है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतरंज में जोरदार प्रदर्शन किया है। विश्वनाथन आनंद(Viswanathan Anand) का नाम भी उन में से एक है, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन को अपने नाम किया था और आज ना जाने कितनों की प्रेरणा बने हैं। अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) ने बताया कि इस ओलंपियाड में 190 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिनकी संख्या 3,000 के आसपास होगी।

ये भी पढ़े :- यूपी: अग्निपथ योजना को लेकर AAP ने किया विरोध…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ‘ऐतिहासिक मशाल रिले’ की शुरुआत करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी. इस वर्ष पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले की शुरुआत की है.

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: