India Rise Special

बिहार पंचायत चुनाव में इस बार होंगे कई बदलाव, जानें यहां !

बिहार पंचायत चुनाव की तिथियों का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। 24 सितम्बर से शुरू होने वाले चुनाव के लिए लोगों के मन में कई प्रश्न होंगे। उन परेशानियों के समाधान बिहार पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

2021 के बिहार पंचायत चुनाव के लिए वोटरों को अब सारी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। चुनाव की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भी अब बस बिहार राज्य पंचायती विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर चुनाव संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध है। साथ ही में चुनाव से जुड़ी सभी खबरे वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएंगी। बिहार पंचायती विभाग की वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक का प्रयोग करे:- https://state.bihar.gov.in/biharprd/CitizenHome.html

लोगो को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उसके लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइटपर पर भी सारी जानकारी उपलब्ध केआई जाएगी। https://ceobihar.nic.in/ लिंक से उम्मीदवार सारी अहम जानकारी ले सकते हैं।

बिहार पंचायत चुनाव में EVM का प्रयोग
2021 के बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार EVM का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव के लिए कुल 02 लाख 09 हजार EVM मशीन का प्रबंध किया गया है। ईवीएम का इस्तेमाल चार पदों के लिए होगा। उन चार पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पद शामिल है। बाकी के दो पद,पंच व सरपंच के लिए चुनाव बैलेट बॉक्स के इस्तेमाल से किये जायेंगे।

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए
जानकारी के अनुसार, 2021 बिहार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की उम्र कम से कम 21 होनी चाहिए। 21 से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी नही बन सकता। राज्य निर्वाचन आयोग के सारे पदों के लिए प्रखंड के BDO और SDO को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: