
Career
IIT-JEE एडवांस के रजिस्ट्रेशन की तिथि में किया गया बदलाव
IIT JEE एडवांस 2021 के लिए आज से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन को स्थगित कर दिया गया है। आयोजन संस्थान IIT खड़गपुर ने इस संबंध में जानकारी दी है कि JEE एडवांस 2021 परीक्षा का रजिस्ट्रेशन अब 13 सितंबर 2021 से शुरू होकर 19 सितंबर 2021 तक चलेगा। इस परीक्षा का आयोजन IITs सहित देश के कुछ श्रेष्ठ इंजीयरिंग संस्थान करते हैं। इस साल IIT खड़गपुर 3 अक्टूबर 2021 को इस परीक्षा का आयोजन करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को 2800 रुपये का शुल्क भरना होगा एवं महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस प्रकार करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए फ़ील्ड में अपनी जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
परीक्षा पैटर्न
- JEE एडवांस में दो प्रश्न पत्र होंगे।
- पेपर 1 और पेपर 2 प्रत्येक तीन घंटे की अवधि का होगा ।
- दोनों पेपर अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन अलग-अलग सेक्शन होंगे इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित शामिल है।
- परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।
- परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे (पेपर-1) एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे (पेपर -2) तक।
- JEE मेन 2021 को पास करने वाले लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार JEE एडवांस 2021 में बैठने के लिए योग्य होंते हैं।