![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220315_103345-719x470.jpg)
भारत और नेपाल से जोड़ने वाला पुल के खुलने के समय बदलाव, अब इतने समय आवाजाही की मिली अनुमति
धारचूला (पिथौरागढ़) : उत्तराखंड के धारचूला में स्थिति अंतराष्ट्रीय झूला पुल जो भारत नेपाल को जोडऩे वाला का काम करता है। अब सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक खोले जाने की अनुमति दी गई है। समय में आए बदलाव की वजह से व्यापारियों सहित नगर की जनता ने खुशी जताई है। अब तक पुल को खोले जाने की समय सीमा सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक ही थी। जिसे लेकर भारतीय व्यापारियों प्रशासन से पुल का समय सुबह सात बजे से सांय सात बजे तक खोलने की मांग की थी। इस मांग पर निर्णय लिया गया था परंतु बीच में निर्वाचन के चलते यह अमल में नहीं आ सका था। पुल के सायं पांच बजे ही बंद होने से दोनों देशों के लोग परेशान थे। धारचूला का बाजार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है।
बीते सोमवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के धारचूला दौरे के दौरान विधायक हरीश धामी और व्यापार संघ अध्यक्ष वीएस थापा ने उनके सम्मुख यह मांग रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम एके शुक्ला को मंगलवार से पुल बंद होने का समय सायं सात बजे तक करने के आदेश दे दिए हैं। व्यापारियों ने इस पर खुशी जताई है। व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा ने इसके लिए डीएम, विधायक और एसडीएम का आभार व्यक्त किया है।