IndiaIndia - World

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने वाली है। माना जा रहा है कि, फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय हो गया है। अगर ये बढ़ा दिया गया तो कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

 

 

बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर

 

 

दरअसल केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि, उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। जिसपर सरकार ने विचार किया। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि, नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी जबरदस्त इजाफा होगा।

 

 

2016 में बढ़ा था फिटमेंट फैक्टर 

 

 

बता दें कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ा था। और इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू किया गया था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। वहीं अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

 

 

विचार कर रही सरकार

 

 

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि, इसी महीने कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर में इजाफा होगा। बता दें कि, फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।

 

 

 

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से होगा ये लाभ

 

 

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भत्तों के अलावा उनके बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर से तय होता है। यानी इसमें बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाता है तो कर्मचारियों को डबल लाभ मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में भी इजाफा हो सकता है। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: