
सावधान : गलती से इन फल और सब्जियों न करे कच्चा सेवन , नहीं करना पड़ सकता है इन दिक्कतों का सामना
आपने आमतौर पर सुना होगा कि कई फल और सब्जियां ऐसी है जिनको पकाकर खाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। और कई बार तो सलाह दी जाती है कि इन्हें सलाद के रूप में खाएं तो बेहतर होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ खाने की चीज़ें ऐसी हैं। जिनको पकाया न जाए, तो वे सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अंडे को हमेशा पकाकर खाएं
हांलाकि अब तो अंडे को कई तरह से पकाकर प्रयोग में लाया जाता था। लेकिन कुछ साल पहले तक कई लोग अंडे को बिना उबाले, पकाए ऐसे ही कच्चा खाते थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इससे उनके स्वास्थ्य को किस तरह से असर पड़ सकता है। दरअसल अंडे में सैलमोनेला नाम का एक बैक्टीरिया पाया जाता है। और अगर आप अंडा पका देते हैं तो बैक्टीरिया मर जाता है। लेकिन अगर अंडे को कच्चा ही खा लिया जाए, तो बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे दस्त, पेट दर्द, बुख़ार और पाचन में परेशानी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।
दूध को पकाकर ही करें प्रयोग
कई लोगों का मानना है कि, कच्चे दूध में अधिकतम प्रोटीन, कैल्शियम और स्वस्थ वसा होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको दूध पीने से पहले उबालना जरूर चाहिए।
ब्रोकली को पकाकर ही करें प्रयोग
ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्ज़ी है। और ये ऐसी सब्जी है जो फायदेमंद तो बहोत है लेकिन ज़्यादातर लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वाले इसे खाते है। लेकिन आपको बता दें कि, इसे हल्का भूनकर ही खाना चाहिए। हल्का भूनने पर इसमें मौजूद फाइबर और आवश्यक खनिजों खत्म नहीं होते हैं।
टमाटर को पकाकर प्रयोग करना होगा लाभदायक
आम तौर पर टमाटर का प्रयोग हम कच्चे रूप में ही करते हैं। कटे हुए कच्चे टमाटर का प्रयोग हम सलाद के रूप में करते हैं। इसके साथ ही कटा हुआ टमाटर चाट जैसी मसालेदार तैयारी में प्रयोग करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो टमाटर को पकाकर या भूनकर ही खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से लाइकोपीन को रिलीज़ करने में मदद मिल सकती है। जो कि एक एंटीऑक्सिडेंट है और ये हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। और कैंसर के ख़तरे को भी कम करता है।
पालक को उबालकर प्रयोग करना है समझदारी
आपको पता ही है कि पालक में आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स भी सेवन से पहले पालक के पत्तों को ब्लांच करने की सलाह देते हैं। क्योंकि ऐसा करने से आवश्यक पोषक तत्व अवशोषित हो जाते हैं।
इन्हें भी न खाएं कच्चा
ऊपर दिए गए सब्जियों को आप पकाकर खाएं तो ये फायदेमंद तो होंगे ही साथ ही ये पाचनतंत्र के लिए सही होगा। लेकिन इनके अलावा आपको गोभी, बैंगन, ज़ुकीनी, कद्दू, बीन्स और मांस को कच्चा नहीं खाना चाहिए।