Entertainment

मशहूर रैपर हनी सिंह पर मुकदमा दर्ज, पत्नी ने की 20 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग

बॉलीवुड में अपने रैप से सबको दीवाना बनाने वाले सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने रैप से सबको दीवाना बनाने वाले सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा प्रकरण में तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की।

जिसपर तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजा है। पत्नी शालिनी तलवार ने तीस हजारी कोर्ट से कहा है कि उन्होंने, हनी सिंह के साथ 23 जनवरी 2011 में सरोजनी नगर गुरद्वारे में अपने दोस्त और प्रयोजनों के बीच शादी रचाई थी। उनका और हनी सिंह का अफेयर 2001 से चल रहा था।

हनी सिंह की पत्नी ने का कहा कि शादी के बाद उन्होंने उनका करियर बनाने में उनकी मदद की। उसके बाद वे गाने बनाने लगे और उन्हें शोज भी मिलने लगे। जैसे-जैसे उसका नाम बनाता गया, उन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी। उन्होंने मेंटली और फीजिकली तौर पर उन्हें टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह की पत्नी ने हनी सिंह से 20 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में मांगे है। अदालत ने हनी सिंह की पत्नी के पक्ष में अंतरिम आदेश पारित कर दिया है, जिसमें हनी सिंह को उनकी पत्नी के साथ वाली संपत्ति और उसकी पत्नी के स्त्रीधन का निपटारा करने से भी रोका है।हनी सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने बहुत से मौकों पर उनके साथ गलत वयवहार किया है।

इसके साथ ही हनी सिंह की पत्नी ने अपने पक्ष में और अभियुक्तों के विरुद्ध पारित आदेशों को अप्लाई करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस की सहायता भी मांगी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: