गुजरात में मछुआरों पर गोलीबारी मामले में 10 पाकिस्तानी जवानों पर मुकदमा दर्ज, बिना वजह किया था हमला
गुजरात। बीते शनिवार को गुजरात के तटीय क्षेत्र में पाकिस्तान के नौसैनिको द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई थी। इस मामले की पर कार्रवाही करते हुए , गुजरात पुलिस ने पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के 10 नौ सेना जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, गुजरात के तटीय क्षेत्र से गुजरने वाली एक नाव पर पीएमसीए के जवानों ने हमला कर दिया। जिसमें कई भारतीय मछुआरे सवार थे। हमले में महाराष्ट्र के श्रीधर रमेश चमरे की मौत हो गयी । वही एक मछुआरा बुरी तरह से घायल भी हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की नौसेना ने बेवजह यह हमला किया है। जिसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना कड़ा रुख रखा है। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए भारत इसे कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय नौका गुजरात के पोरबंदर से 25 अक्तूबर को रवाना हुई थी। नाव में कुल सात मछुवारे सवार थे, जिसमें महाराष्ट्र के दो, गुजरात के चार, और दीव से एक मछुआरा सवार था।