कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने बदला लुक, पांच साल कम हो गई उम्र
एक यूजर ने कहा, कि नया हेयरकट मिस्टर धोनी को कम से कम पांच साल छोटा बना रहा है।
भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के अलावा अपने फैशन ट्रेंड की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर धोनी अपनी हेयर स्टाइल की वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हाल ही में अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया। धोनी ने अपना नए हेयर स्टाइल की तस्वीर शेयर की है।
कैप्टन कूल की तारीफें
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने एक पोस्ट शेयर की, इसके बाद शुक्रवार को धोनी के नए हेयरकट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए हकीम ने लिखा कि उन्हें “लेजेंड” को नया रूप देने में बहुत मज़ा आया। एक तस्वीर में वह भी धोनी के साथ नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट को अबतक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
धोनी के नए लुक को देखने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और उनके नए हेयरस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, कि नया हेयरकट मिस्टर धोनी को कम से कम पांच साल छोटा बना रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा, कि मिस्टर धोनी ऐसे लग रहे थे जैसे वह सिर्फ 20 साल के हों।
Legend Dhoni👑 Sports A Dashing Look 🔥🔥🔥
Thoroughly enjoyed doing this haircut & beard for our legend Mahendra Singh Dhoni 🔥🔥🔥#MSD #mahendrasinghdhoni #dhoni #msdhoni #fauxhawk #dhonisnewhaircut #dhonistyle #captaincool #aalimhakim #hakimsaalim #viral #trending pic.twitter.com/h17NX8qbDB
— Aalim Hakim (@AalimHakim) July 30, 2021
भारतीय ट्रक चालक को अमेरिका में हुई 15 महीने की जेल, लगाया गया जुर्माना