
लखनऊ : लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में हुए किसान हिंसा के बाद किसानों की याद में आज पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा शहीद किसान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देश के सभी गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद ,चर्च और किसी सार्वजनिक स्थान टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा या श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। और देश के जिन राज्यों में किसान संगठन हैं वहां किसान संगठनों के द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त बयान में किसान नेताओं ने कहा कि 11 अक्टूबर तक किसानों की मांग को लेकर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में देशव्यापी विरोध कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। लखीमपुर खीरी से प्रदेश के सभी जिलों और देश के सभी राज्यों में अस्थि कलश लेकर सहित किसान यात्रा निकालने के बाद पहले ही भी संयुक्त किसान मोर्चा कर चुका है।
मोदी और शाह का पुतला दहन
संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि दशहरे के पावन अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाएंगे। वहीं दूसरी तरफ 18 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा रेल रोको आंदोलन का आयोजन होगा। वहीं दूसरी तरफ 26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा राजधानी लखनऊ में महापंचायत बुलाने का ऐलान कर चुका है।