India Rise Special

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की राहुल और प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

देहरादून । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बीजेपी के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इतना ही नही देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी के आवास का घेराव किया। मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका।

 

 

उन्होंने बताया कि, “भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में जवाहर लाल नेहरू और महात्‍मा गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व इन्दिरा गांधी और स्व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया।कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। ”

 

 

इसके साथ उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, “कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं।”

 

प्रदर्शन के दौरान वहां पर गोविंद पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, सागर लामा, सुरेन्द्र रावत, पवन खरोला, अनुप कपूर, दीप बोहरा, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, सतीश पंत, सुनिल बांगा, अनुप कपूर, विकास राज, कपिल, कविता, नितू, रत्ना नेगी, मधु थापा गीता, अभिनव, सूरज थापा, आदि लोग शामिल रहे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: