
बसपा के सतीश मिश्रा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-बीजेपी राज में चुन चुन कर की जा रही ब्राह्मणों की हत्या
बसपा ने प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी आयोजित की, इस संगोष्ठी ने बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही ब्राह्मणों का भेड़ बकरियों के जैसे प्रताड़ित किया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या चुन-चुनकर की गई है।
सूबे में बसपा की सरकार आती है तो बिकरू कांड की पुनः जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। मोहल्ला महावीरगंज में बनी वाटिका में हुई संगोष्ठी में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए अयोध्या में 23 जुलाई को श्रीराम के दर्शन करने के बाद इसकी शुरुआत करेंगे।
भाजपा का असली चेहरा सूबे के सभी जिलों में दिखाने के बाद ही बसपा विश्राम करेगी। राम के नाम पर भाजपा ने धन तथा वोट खूब जुटाया, पर न तो राम मंदिर निर्माण कराया और न ही आम जनता को कुछ भी दिया। राम के नाम पर इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया है।
रायबरेली के एक परिवार तथा महोबा के क्रशर व्यापारी की उन्होंने हत्या के साथ हाथरस कांड तथा बिकरू कांड पर भी बीजेपी को अपने निशाने पर लिया। सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा जिनसे यह काम कराती है, उन्हें संरक्षण दिया जाता है। किसान कृषि कानूनों की वजह से आत्महत्या करने पर विवश हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को अपनाकर आगे बढ़ेगी। 2022 में बहन जी की सरकार बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक करेगी। सतीश मिश्रा ने कहा कि अपराध सपा सरकार में भी बढ़े तथा तब भी महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। बहन जी की जब सरकार की थी, तब महिलाएं घर से रात दो बजे भी निकला करतीं थीं।