Uttar Pradesh

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा को बताया ब्राम्हण विरोधी, बोले- BJP में बढ़ा अत्याचार

राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने गिनाए कई आपराधिक मामले: गोष्ठी को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने ब्राह्मण व दलित समाज को निशाने पर ले रखा है।

लखनऊ : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा को ब्राह्मण विरोधी ठहराने की पूरी कोशिश की। साेमवार को जनपद में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि इस सरकार में बिकरू कांड समेत कई मामलों में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्याएं की गईं। बिकरू में जिस किशोरी के हाथों की मेंहदी भी नहीं सूखी, उसे जेल में डाल दिया गया।

श्री राम मंदिर के नाम पर अरबों रुपये का चंदा भाजपा खर्च कर रही है। मंदिर के नाम पर वहां कोई काम नहीं हुआ है। न ही अयोध्या में कोई विकास किया। बनारस में काॅरिडोर के नाम पर कई प्राचीन मंदिर ढहा दिए गए। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और तरक्की विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। शाम चार बजे वह पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे के साथ वहां पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय महासचिव ने गिनाए कई आपराधिक मामले: गोष्ठी को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने ब्राह्मण व दलित समाज को निशाने पर ले रखा है। मुख्यमंत्री योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके समाज के लोगों द्वारा किए गए अपराध क्षम्य हैं, जबकि ब्राह्मण समाज को ठिकाने लगाने का आदेश है।

वह रायबरेली, कानपुर के बिकरू, लखनऊ आदि जनपदों में ब्राह्मणों की हत्या करने, हाथरस में दलित समाज की बेटी से दुष्कर्म व हत्या की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बिकरू कांड में 17 वर्षीय किशोर को हरियाणा से पकड़कर लाए और गाड़ी पलटाकर मार दिया। लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या कर दी गई।

गोरखपुर, इलाहाबाद व लखनऊ में ब्राह्मण अधिवक्ताओं की हत्याएं हुईं। महोबा में ब्राह्मण समाज के व्यापारी की एक अधिकारी ने गोली मारकर हत्या की। मामला खुला तो अधिकारी को दूसरे प्रदेश में भेज दिया गया। पेट्रो मूल्य में वृद्धि समेत महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार को किसान विरोधी भी ठहराया।

यह भी पढ़ें: कल्याण सिंह के बिना पूरा नहीं हो सकता था राम मंदिर का सपना- मुख्यमंत्री शिवराज

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: