Uttar Pradesh

कांग्रेस पर बसपा मुखिया मायावती ने बोला जोरदार हमला, बोलीं- दिहाड़ी पर लोगों को रैलियों में लाती है कांग्रेस

लखनऊ :   शुक्रवार को बसपा मुखिया मायावती ने यूपी के साथ पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगीं कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। लम्बे समय बाद मीडिया को यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने संबोधित किया। उनके निशाने इस दौरान पर दूसरे दल भी शामिल थे, लेकिन कांग्रेस उनका मुख्य निशाने पर रही।

 

शुक्रवार को कांग्रेस पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोरदार हमला बोला है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की हालत देश में अब बहुत खराब है। रैलियों में कांग्रेस लोगों को दिहाड़ी पर लाती है।

कांग्रेस की जिस दिन रैली होती है,जिससे दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूरों को बहुत खुशी होती हैं कि हमें आज काम नहीं करना होगा। कांग्रेस का यह भीड़ जुटाने का कल्चर है। कांग्रेस की देश के साथ राज्यों में भी बहुत बुरी स्थिति है।

 

मायावती ने कहा कि कांग्रेस को  यूपी में जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनावों में  भी उम्मीदवार नहीं मिलते हैं। कांग्रेस का अब तो कोई भी जनाधार बचा नहीं है।

उन्होंने कहा कि बसपा देश में ऐसी अकेली पार्टी है जो अपने संगठन को चलाने व चुनाव लडऩे के लिए कांग्रेस तथा दूसरी पार्टियों की तरह बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों से आर्थिक सहायता नहीं लेती है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस तो धन पैसा लेकर उन्हेंं राज्यसभा में भेजती है।

 

कांग्रेस की बुकलेट पर भी मायावती ने  नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपना घर सही करे। बुकलेट में कांग्रेस ने बसपा का बहुत दुष्प्रचार किया है। मायावती ने कहा कि एक  दो चार नही चाहे जितनी बुकलेट कांग्रेस जारी करे, जनता उसकी झूठी बातों में आने नही वाली है। अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब में  बसपा कांग्रेस को बाहर करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े :- सीएम योगी की कैबिनेट में पास होगा सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: