![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220313_144138-719x470.jpg)
हिसार में जेठ ने बहु के साथ दुष्कर्म , विरोध करने पर ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई
हिसार । हिसार से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां फतेहाबाद की रहने वाली एक महिला से उसके ही जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। इस मामला की शिकायत पीड़ित महिला ने फतेहाबाद महिला थाने में दर्ज कराई है।
दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि , “उसकी शादी हिसार के गांव निवासी युवक से छह अप्रैल 2019 को हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने पर परेशान करते थे।शादी के बाद से उसका जेठ उस पर गलत नीयत रखता था। उसने अपने पति को बताया लेकिन उन्होंने अनसूना कर दिया। इसके बाद एक जनवरी 2020 को उसकी काकी सास की मौत हो गई। उसका सारा परिवार वहां गया हुआ था, तब वह और उसका जेठ घर पर थे। उस दौरान उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने ससुराल वालों को यह बात बताई।”
दुष्कर्म की बात सुनने के बाद भी ससुराल वालों इस बात पर कोई भी एक्शन नहीं लिया। इसके बाद उसने अपने माता-पिता को यह बात बता दी। जिसके बाद उसके मायके वाले ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। उस दौरान उसकी पिटाई की वीडियो भी बनाई और उसे सीढ़ियों पर पटक दिया। जिस कारण वह अस्पताल में दाखिल रही। पुलिस ने शिकायत दर्ज मामले की पड़ताल में लग गयी है।