![](/wp-content/uploads/2022/01/ki.jpg)
लखनऊ: योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ भाजपा से इस्तीफा दे चुके विधायक अमर सिंह चौधरी, भगवती सागर, ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, दिनेश शाक्य, मुकेश वर्मा भी सपा के मंच मौजूद हैं। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में अखिलेश यादव की मौजूदगी में मौर्य ने सपा जॉइन की।