Uttar Pradesh

Breaking: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर

महिला ने पांच सोलंकी और रिजवान सोलंकी घर को जलाने का आरोप लगाया था। बता दें कि

कानपुर: जनपद कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां समाजवादी पार्टी के फरार चल रहे विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यदेव पचौरी के समर्थन के बाद इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी ने आज सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर में सरेंडर किया है।

बता दें कि बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि  सपा विधायक के खिलाफ आपराधिक मामलों की जांच स्वतंत्र निष्पक्ष तत्वों के आधार पर की जानी चाहिए।

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

दंगा आगजनी मामले में चल रहे थे सपा विधायक फरार

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पिछले 8 नवंबर से फरार चल रहे थे बता दें कि एक महिला के साथ भूमि विवाद के बाद दंगा और आगजनी करने का मामला उनके खिलाफ दर्ज किया गया था। महिला ने पांच सोलंकी और रिजवान सोलंकी घर को जलाने का आरोप लगाया था। बता दें कि डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा की शिकायत के बाद इरफान सोलंकी और उनके भाई पर एफ आई आर दर्ज की गई थी। नाजी फातिमा ने इरफान सोलंकी उसके भाई पर आरोप लगाया था कि उनके 535 वर्ग गज के प्लॉट पर वह कब्जा करना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने उनके प्लॉट पर बनी एक झोपड़ी पर आग लगा दी। एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार इरफान सोलंकी और उनके भाई को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से हमेशा फरार रहे।

इरफान सोलंकी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोपों का खंडन किया साथ ही उन्होंने यूपी विधानसभा सतीश महाना से अपने खिलाफ लगे आरोपों की ठीक से जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विधायकों की समिति बनाने का अनुरोध किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: