![अफ़ग़ानिस्तान](/wp-content/uploads/2021/08/Taliban_afghanistan_AP_photo.jpeg)
अफगानिस्तान में फंसे दोनों कश्मीरी प्रोफेसर सही सलामत आएंगे वापस : उपराज्यपाल मनोज सिंह
Jammu Kashmir: अफ़ग़ानिस्तान में मची अफरा तफरी के बीच कई भारतीय भी फसे हुए है। उन भारतीयों की गिनती में जम्मू कश्मीर के भी 3 लोग शामिल है। सरकार ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने की तैयारी अपने स्तर पर शुरू कर दी है। उपराज्यपाल मनोज सिंह ने हाल ही में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से इस मामले में चर्चा की।
अफगानिस्तान में फसे 3 कश्मीरियो में 2 प्रोफेसर है। दोनों कश्मीरी प्रोफेसर,आसिफ और आदिल काबुल स्थित बखतार विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। उपराज्यपाल ने परिवारजनों को विश्वास दिलाया कि वह दोनों को सही सलामत भारत वापस लाएंगे।
भारत विदेश राज्यमंत्री ने भी यह आश्वासन दिया कि भारत सरकार सारे भारतीय नागरिको को सुरक्षित वापस लाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए उचित प्रयास किये जा रहे है।
उपराज्यपाल मनोज सिंह ने ट्वीट के ज़रिये सबको यह जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से सबको अपनी विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से चर्चा के बारे में बताया। उन्हें कहा कि दोनों कश्मीरी प्रोफेसर, काबुल स्थित बखतार विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।
विदेश राज्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए वचनबद्ध है। अफगानिस्तान में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।