
कानपुर : भारतीय जनता पार्टी का मतदाता संवर्धन अभियान आज से शुरू हुआ। पार्टी के द्वारा यह अभियान 1 नवंबर से शुरू करना था लेकिन मतदाता सूची ना मिलने के कारण पार्टी आज से शुरू कर रही है । इसके बाद 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक करवाने एवं मतदाता संवर्धन आदि का कार्य करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में 21 और 27 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर विशेष
महासंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा | साथ सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के साथ सर्वे करेंगे।
बूथ स्तर से चलाया जाएगा अभियान
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ स्तर पर दोनों अभियान को चलाया जाएगा | जिससे आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए। वही कानपुर महानगर उत्तर जिले से मतदाता संवर्धन का कार्य रंजीत भदौरिया तथा सदस्यता अभियान का कार्य अवधेश सोनकर को सौंपा गया है ।
सदस्यता और संवर्धन अभियान एक साथ हुआ शुरू
आपको बता दें दिवाली के बाद पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान और संवर्धन अभियान एक साथ शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर 11 नवंबर ,12 नवंबर व 13 नवंबर को कार्यशाला आयोजित की जाएंगी साथी नेतृत्व द्वारा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।