PoliticsTrendingUttar Pradesh

बीजेपी के नारी शक्ति सम्मेलन की आज से शुरुआत, महिला मतदाताओं को साधने का है प्लान

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी मिशन 80 के लक्ष्य को साधने में जी जान से जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी, महिला मतदाताओं को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में है। बता दें कि आज से बीजेपी के नारी शक्ति सम्मेलनों की शुरुआत होने जा रही है। तीन चरणों में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन किया जाएगा जिसकी शुरुआत आगरा से होगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन का पहला चरण 9 से 15 अक्टूबर, दूसरा 17 से 21 अक्टूबर और तीसरा 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा। आगरा के सम्मेलन में महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला शिकरत करेंगी। महिला सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। बूथ स्तर पर नारी शक्ति वंदन यात्रा का भी आयोजन होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। आधी आबादी को साधने के लिए बीजेपी आज से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: