Uttar Pradesh

भाजपा के आबकारी मंत्री रामनरेश ने आगरा में कल्याण सिंह जी की प्रतिमा लगाने का किया ऐलान

आगरा : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की याद में प्रदेश के भोगांव में उनकी प्रतिमा लगवाई जाएगी। कल्याण के सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहाेत्री ने की है। भाजपाई को पूर्व सीएम कल्याण सिंह याद दिला उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया।

नगर के जीटी रोड रेलवे क्रासिंग में बने कैंप कार्यालय पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया उसके बाद आबकारी मंत्री रामनरेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामभक्त पूर्व सीएम कल्याण सिंह के दिए गए योगदान को प्रदेश और देश कभी नहीं भूल सकता।

साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम विख्यात किया। आबकारी मंत्री रामनरेश ने कहा कि भोगांव क्षेत्र में पूर्व सीएम की याद में उनकी कद काठी वाली बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी।

पूर्व सीएम के सिद्धांतों से भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख लेकर उन्होंने राजनीति में आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व सीएम से जुड़े संस्मरणों को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया। उसके बाद में उनके चित्र पर सामूहिक श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पण किए गए।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राजपूत, सुनील राजपूत, महाराज सिंह लोधी, कश्मीर सिंह राजपूत, आशीष तिवारी, सरितकांत भाटिया, रामानंद शास्त्री, मुकेश अगि्नहोत्री, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, कलक्टर सिंह राजपूत, अनुभव गुप्ता, राजीव पांडेय, गौरव शाक्य, कौशलेंद्र कुशवाह, विजय सिंह बैस, बोबी मिश्रा, मनोज दीक्षित, गौतम कठेरिया कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: