TrendingUttar Pradesh

सोशल मीडिया सेमिनार आयोजित करेगी भाजपा, वोटर्स को साधने की बनी रणनीति

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समय-समय पर नई रणनीतियां बना रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से पिछड़े वोटरों को साधने की कोशिशों में जुटेगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इसकी तैयारियों में जुट गया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से वोटर तक पहुंचने की मुहीम शुरू की जाएगी। प्रदेश, जिला, मंडल, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र मेँ भाजपा के विचार को सोशल मीडिया के माध्यम से वोटरों तक पहुंचाया जाएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वर्चुअल बैठक में इसपर मंथन भी होगा। बता दें कि मोर्चा की आज वर्चुअल बैठक होनी है। मानसून सत्र के बाद सोशल मीडिया सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर सेमिनार का आयोजन होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: