Uttar Pradesh

BJP के बागी हुए अरुण सिंह ने साक्षी महाराज का लिया आशीर्वाद फिर कराया नामांकन

यूपी के उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अरुण सिंह का टिकट कटने पर जिले में भाजपा दो हिस्सों में बंट गई है। शनिवार को नामांकन के दौरान हाईवे पर दो किमी के दायरे में भाजपा के दो केंद्र नजर आए। सांसद आवास पहुंचकर अरुण ने सांसद व सदर विधायक से आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन कराया।

वहीं शकुन सिंह ने भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों से आशीर्वाद लिया। लंबी खींचतान के बाद बुधवार देर रात अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के आरोपों को देखते हुए गुरुवार शाम उनका टिकट निरस्त करते हुए भाजपा ने पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को प्रत्याशी बना दिया।

इस पर अरुण ने बागी तेवर अपना लिए। इसके बाद से बीजेपी दो धड़ों में बंट गई। शनिवार दोपहर 38 डिग्री तापमान के बीच जिले का सियासी तापमान भी बढ़ रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में अरुण तो दो किमी की दूरी पर इब्राहिमाबाग के पास स्थित भाजपा कार्यालय में शकुन सिंह खेमा डटा रहा।

सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर से आशीर्वाद लेने पहुंचे अरुण सिंह ने तीनों नेताओं से कई जिला पंचायत सदस्यों को भी मिलवाया। दावा किया कि इनमें तीन सदस्य पार्टी के समर्थन से जीते हैं और 16 निर्दलीय हैं।

सांसद साक्षी महाराज से मुलाकात के बाद अरुण सिंह ने नामांकन कराया। वहीं भाजपा उम्मीदवार शकुन सिंह ने भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बागरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शकुन सिंह इन पदाधिारियों व जनप्रतिनिधियों का साथ नामांकन कराने पहुंचीं। सांसद आवास का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: