TrendingUttar Pradesh

संगठनात्मक बदलाव के लिए भाजपा तैयार, 15 अगस्त को जारी हो सकती है नई सूची

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चुनावी समीकरणों को साधते हुए भाजपा में कई बदलाव होने हैं। सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त तक भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची आ सकती है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि यह सूची जातीय व क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर आएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा और कोर कमेटी के निर्णय के बाद केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची भेजी जाएगी। बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। वहीं, दो से ज्यादा कार्यकाल पुरा कर चुके जिलाध्यक्षों का बदलना तय है।

यह बदलाव कहीं न कहीं आगामी लोकसभा चुनाव के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किए जायेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मिशन 80 के लक्ष्य पर लगातार भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दूसरे दलों के नेताओं को भी खेमे में लाने का कार्य जोरों पर है। बीते दिनों पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: