
भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंताएं, जानिए पूरा मामला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हुए दिल्ली को रवाना
भाजपा की हरकत से कांग्रेस में मच गया हड़कंप। जबसे उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हुए हैं तब से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं। भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंताएं।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/uttarakhand-government-extended-the-date-of-corona-curfew/
सूत्रों से पता चला है कि उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।
बता दें कि, रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।