Uttar Pradesh

बीजेपी प्रयागराज अध्यक्ष ने कहा पहली बार देश को संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षता का मौका मिला

संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षता का मौका पहली बार भारत को मिला है।

प्रयागराज। संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षता का मौका पहली बार भारत को मिला है। यह सम्मान बताता है कि विश्व में भारत की गरिमा और कद कितना बढ़ा है। हम बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के साथ सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा हैं। भारत बौद्धिक क्षेत्र में पहले ही आगे है। यह कहा है बीजेपी के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने।

बीजेपी महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पिछले कुछ सालों को देखें तो पता चलता है कि भारतीय छात्रों का आइटी के क्षेत्र में दबदबा बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी वस्तुओं देश के कारोबारियों ने अपना स्वामित्व बढ़ाया है। जिसके कारण हम बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे हैं।

राष्ट्र संघ की अध्यक्षता करने का अवसर भारत को मिल रहा है। इसके लिए बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के प्रति आभार जताती है। देश के सभी नागरिकों के लिए यह सम्मान की बात है। बीजेपी के कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक ने खुशी जताई है।

बीजेपी प्रयागराज में यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने विपक्ष को एक सीख देते हुए कहा कि विपक्ष को पॉजिटिव वे रखना चाहिए। निरंतर नेगेटिव राजनीति से देश और समाज को नुकसान होता है। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, अगर हर बात नकारात्मक होगी तो लोकतांत्रिक देश की छवि भी खराब होगी। महत्वपूर्ण मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। पक्ष और विपक्ष को एक साथ होना चाहिए। ऐसा पहले होता भी था लेकिन अब कुर्सी की राजनीति होती है, जो कि सही नहीं है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: