
मेरठ: आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में आपसी टाकशी का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अपने बयानों के चलते इस समय चर्चा में हैं। इसी के चलते बुधवार को सरधना में आयोजित एक शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक संगीत सोम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। संगीत सोम ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि गलती से भी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो राम मंदिर का निर्माण 1 दिन रुक जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राम मंदिर छोड़िए यूपी के सभी मंदिर ध्वस्त करके मस्जिद का निर्माण करवाएंगे।
संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव मंच पर खुद को राम भक्त कहते हैं तो वह कई के दिखाए कि जहां कृष्ण मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई उसे तोड़कर मंदिर बनाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के पिताजी ने तो कारसेवकों पर गोलियां चलाने का काम किया था अखिलेश प्रदेश में मान सम्मान नहीं बल्कि वोट बैंक की राजनीति करते हैं।
ओवैसी पर भी बरसे संगीत
भाजपा विधायक संगीत सोम में असदुद्दीन ओवैसी पर भी तीखा हमला किया उन्होंने कहा कि ओवैसी हैदराबाद में कह सकते हैं कि पुलिस हटा लें तो क्या होगा अगर गलती से उन्होंने यूपी में कह दिया कि पुलिस हटा लेंगे तो क्या होगा। वैसे जैसे लोग समाजवादी पार्टी की बी टीम है और वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। संगीत सुनने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा पेश किया उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 350 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।