
भाजपा ने 10 साल के अंतराल में प्रदेश को दिए 8 मुख्यमंत्री : गरिमा दसौनी
उत्तराखंड : उत्तराखंड कांग्रेस की गरिमा दसौनी (गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी) ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भरोसा दिखाते हुए भाजपा को सत्ता में आने का मौका दिया था। पर भाजपा ने केवल जनता को धोखा ही दिया है। साथ ही भाजपा की एक उपलब्धि ये भी है कि उसने 10 साल के अंतराल में प्रदेश को 8 मुख्यमंत्रियों की सौगात दी है।
देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गरिमा दसौनी मीडिया कर्मियों को प्रेस वार्ता के जरिये सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है और बदले में सिर्फ नए मुख्यमंत्री दिए है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि 2017 में उत्तराखंड के ऊपर 46 हजार करोड़ का कर्जा था। पर साढ़े चार साल (भाजपा राज ) में यह कर्ज 90 हजार करोड़ हो गया है । इस तरह भाजपा सरकार ने कुछ काम तो किया नहीं उलटे हर एक नागरिक को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। गरिमा ने उज्ज्वला योजना के नाम पर भी जनता को ठगने का आरोप भाजपा पर लगाया।
गरिमा ने कहा कि भाजपा राज में सब परेशान है। चाहे वो पुरोहित हो या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। हर कोई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
ये भी पढ़े :- सेल्फी लेने के चक्कर मे नदी में गिरा पर्यटक , खोजबीन जारी