PoliticsUttar Pradesh

तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी फैला सकती है भाजपा- अखिलेश यादव

जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

  • अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी तिरंगा यात्रा के दौरान दंगा भी फैला सकती है

लखनऊ: प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। फेस यादव ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी फैला सकती है।

बता दें कि जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी तिरंगा यात्रा के दौरान दंगा भी फैला सकती है जिससे कि समाज में दूरियां बन जाए। अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिंदू मुसलमान का दंगा करवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने इशारों इशारों में आर एस एस को भी लपेटा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नहीं फहराया। अगर आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा धोखा देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: सीएम योगी ने एयर एशिया की आठ वायु सेवा का किया शुभारंभ

अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि यह बात पुरे देश को समझनी चाहिए कि भाजपा तो आर एस एस की पॉलीटिकल विंग है। अगर आप इतिहास उठा कर देखोगे तो आर एस एस ने कभी तिरंगा झंडे को अपने स्थान पर नहीं लगाया। भाजपा हमेशा लोगों को बांट के राज करती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: