
बरेली: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री (बृज क्षेत्र) अलका सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव को अपना त्याग पत्र भेजा है। अलका बीते 2 वर्ष से बिथरी विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय थी। उन्होंने क्षेत्र में काफी प्रचार-प्रसार भी किया था।
भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अलका सिंह ने अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया था। पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व दिए उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन भी किया। इसके बाद भी टिकट ना मिलने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अलका का कहना है कि पार्टी के लोग एक कर्मठ महिला के वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। प्रतिभावान लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वह असहज महसूस कर रही हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।