बाइक के शौकीन MS Dhoni को कभी बेचनी पड़ी थी अपनी बाइक, जानें दिलचस्प किस्सा
क्रिकेट के अलावा धोनी के बाइक के प्रति उनकी दीवानगी का जिक्र जरूर होता है
New Delhi: क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) भले ही अब क्रिकेट मैदान में नहीं दिखते लेकिन आज भी उनके फैंस उनके बारे में चर्चा करते रहते हैं। इसी क्रम में बात करें तो धोनी की जिंदगी की पहली बाइक से जुड़ा किस्सा एक बार फिर से उनके फैंस द्वारा याद किया जा रहा हैं।
दरअसल हम सभी जानते है कि धोनी को बाइक्स का कितना शौक है। ऐसे में जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम होना शुरु ही हुआ था तब से ही उन्होंने बाइक का कलेक्शन रखना शुरु कर दिया था। यहीं वजह है कि आज भी उनके पास कई बाइक हैं। लेकिन 2003 में एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने पहली बाइक यामाहा आर एक्स 135 बेच दी थी। जिसे एक शख्स ने 15 हज़ार रुपये में खरीद ली थी। उस समय धोनी खड़गपुर में रेलवे में जॉब कर रहे थे और वह अपनी बाईक पर सवार होकर दोस्तों के साथ दूर दूर तक चले जाते थे।
तो वहीं अगर आज की बात करें तो धोनी के पास कॉन्फेडरेट हेलकैट X132, हार्ले-डेविडसन, कावासाकी निंजा एच-2, विंटेज बुलेट BSA गोल्डस्टार जैसी तमाम बाईक घर पर लगी पड़ी हैं।