India Rise Special

बिहार पुलिस ने दो चीनी नागरिक किये गिरफ्तार, हुआ ये खुलासा

बिहार : भारत में अवैध तरीके से घुस रहे दो चीनी नागरिकों को बिहार(bihar) में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, नेपाल बॉर्डर(Nepal Border)के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों नागरिक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार हुई।

ये भी पढ़े :- सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, दिल्ली के पांच बाजारों का होगा बहुत जल्द पुनर्विकास

जहां दोनों को बिहार पुलिस(Bihar Police) के हवाले कर दिया गया। है। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों ने बताया, पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर नजर आए थे। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला।

ये भी पढ़े :- यूपी : कानून को हाथ में लेने वालों को दंड जरूर मिलेगा- लक्समी नारायण चौधरी

जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हो गई है। इसके साथ ही पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: