बिहार : लॉकडाउन में हर घंटे एक लाख रुपए जुर्माना, घर से निकलने से पहले देख लें आंकड़ा
बिहार में लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन हर घंटे एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल रहा है। पांच मई से लागू लॉकडाउन में अभी तक पांच करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। हर दिन औसत 1300 से अधिक गाडिय़ां जब्त की जा रहींं जबकि औसत 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने राज्य भर में मई महीने में 5.51 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसमें 5.20 करोड़ का जुर्माना सिर्फ लॉकडाउन के दौरान लगाया गया है। लॉकडाउन-1 और 2 के दौरान कुल 732 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 371 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस दौरान 26,599 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया जा रहा हैजोर : गुरू रूद्रकुमार
बिना मास्क पकड़े गए एक लाख लोग
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मई माह में अभी तक एक लाख से अधिक लोगों को मास्क न लगाने के जुर्म में पकड़ा गया है। इनसे अभी तक 50.40 लाख का जुर्माना वसूला गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य भर में 4,421 लोग बिना मास्क के पकड़े गए हैं, जिन पर 2.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
24 घंटे में 25 लाख से अधिक जुर्माना
पिछले 24 घंटे में कार्रवाई की बात करें तो पुलिस ने नौ एफआइआर दर्ज की है, जिसमें 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 1,374 वाहनों को जब्त करते हुए 25 लाख दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। लॉकडाउन-3 में भी पुलिस प्रशासन की यह सख्ती जारी रहेगी।