![](/wp-content/uploads/2021/10/images-1-1.jpeg)
बिहार सरकार ने किसानों की कमाई को बढ़ाने के लिए निकाला ये तरीका, इन फसलों के लिए मिलेगी सब्सिडी
पटना। बिहार सरकार किसानों की कमाई को बढाने के लिए योजनाए बना रही है। जिसके चलते सरकार औषधीय गुण, पोषक तत्वों वाली खेती को बढ़ावा देगी। कृषि विभाग बहुत जल्द ही सहजन, रजनीगंधा और मगही पान का रकबा की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी। सरकार ने इस मामले में सभी जिला पदाधिकारीयो इस संबन्ध में दिशा – निर्देश जारी किए गए है। क्षेत्रफल का मानक तय कर अनुदान पर आने वाले ख़र्च और भुगतान आदि का निर्धारण कर दिया गया है। इन सभी फसलों के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
इतने हेक्टेयर में बनेगा क्लस्टर
सहजन के लिए क्षेत्र विस्तार के लिए पांच-पांच हेक्टेयर का कलस्टर बनाया जाएगा। पौधे के लिए जिला के प्रखंड की नर्सरी भी तैयार की जाएगी। सहायक निदेशक (उद्यान) उसी प्रखंड या आसपास के किसानों का चयन कर पौधे उपलब्ध कराएंगे। इससे पौधे का नुकसान कम होगा। सहजन की खेती जुलाई से सितंबर माह में होगी। न्यूनतम इकाई लक्ष्य 0.74 हेक्टेयर रखा गया है। सरकार खेती पर करीब 41 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए 50 प्रतिशत अनुदान का प्रविधान किया गया है।
इसकी खेती के लिए मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
सहजन की खेती करने वाले किसानों को पहले साल ही 75 प्रतिशत अनुदान राशि मिलेगी। अनुदान का 25 प्रतिशत अगले साल मिलेगा। वही अगर बात करे मगही पान की तो यह ग्रुप में किये जानी है। एक समूह में 100 किसान रखें जायेगे। यानी एक किसान को 300 वर्ग मीटर क्षेत्र फल का लाभ मिल सकेगा। रजनीगन्धा के क्षेत्र विस्तार में इकाई का मानक 1.85 हेक्टेयर रखा गया है। रजनीगंधा की खेती फरवरी से मार्च में की जाएगी।