India Rise Special

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने आज सैफई आएंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(akhilesh yadav) सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

नीतीश कुमार के साथ कई मंत्रियों के भी सैफई जाने की सूचना है |
मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को इलाज के दौरान हुआ था |

पटना: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) के निधन के बाद आज उन्हें श्रद्धांजलि देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) से सैफई जाएंगे। मुलायम सिंह यादव के अंतिम विदाई में नीतीश कुमार शामिल नहीं हो सके थे जिसके चलते वह आज विशेष विमान से लखनऊ होते हुए  सैफई (saifaai) जाएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(akhilesh yadav) सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी राजनीति के सबसे बड़े स्तन मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतंत्र में विलीन हो गए। देशभर के सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है देश का शायद ही ऐसा कोई राज हो जहां से शोक संवेदनाएं नहीं आई होंगी। मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुख व्यक्ति की थी लेकिन कारावास वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

छह लेन का होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, दिवाली बाद शुरू होगा काम….

इसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष विमान से उत्तर प्रदेश से सफाई जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य मंत्री भी शामिल रहेंगे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे थे। समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: