![सीएम नीतीश](/wp-content/uploads/2021/08/nitish-kumar-1533383102-64892410.jpeg)
Bihar by election: मोकामा में नीलम सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे सीएम नीतीश
नीलम देवी के लिए वोट मांगने मोकामा जाएंगे। हालांकि, सीएम नीतीश के कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पटना: बिहार की मोकामा (mokama) और गोपालगंज(gopalganj) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। इस चुनाव में बाहुबली और पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह (anant singh) का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर सबकी नजर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar)अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगने मोकामा जाएंगे। हालांकि, सीएम नीतीश के कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने कमर कस ली है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि सीएम नीतीश नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने मोकामा जाएंगे। खबर है कि महागठबंधन की प्रत्याशी और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में जनसभा करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत पक्की करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को मोकामा के टाल इलाके के घोसवारी प्रखंड में महागठबंधन के ये नेता जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।