India Rise Special

बिहार: गंडक नदी में डूबी 25 लोगों से भरी नाव, रेस्क्यू जारी

पटना : बिहार स्थित पश्चिमी चंपारण के बगहा से एक बड़े हादसे की खबर आयी है। गाँव से शेहरा की ओर जाने वाली एक नाव वाली गंडक नदी में डूब गई है। नाव में करीब 25 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार 5 लोगों को बचा लिया गया हैं। रेस्क्यू टीम बाकी यात्रियों को ढूंढने में लगी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि, 25 लोगों से भरी यह नाव नदी के भँवर में फँस गयी थी। इसके बाद धीरे धीरे नाव और यात्री डूब गए. अधिक यात्री होने के कारण नाव का धारा में संतुलन बिगड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। इतना ही नहीं, अन्य नावों के मल्लाह और आस पास के लोग भी नावसवार लोगों के बचाव के लिए नदी में उतर गए।

नाव दियार से शहर की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे नाव डूबने की सूचना मिली। नाव में सवार 25 यात्रियों में से 5 लोगों को रेस्क्यू कर दिया गया है। वही 20 लोगों को ढूंढा जा रहा हैं। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों को ढूँढने में लगी हुई हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: