दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंदौर से सुल्ली डील्स एप का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दिल्ली । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। बुल्ली बाई एप मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद ये कार्रवाई की गयी है। डीसीपी आईएफएसओ केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि, वह समुदाय विशेष की महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था।
आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
आरोपी की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप इंदौर से हुई है। 17 जनवरी 1996 को जन्में ओंकारेश्वर ने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था। और समुदाय विशेष की महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए साजिश रची थी। उसने गिटहब पर एक कोड भी विकसित किया था। गिटहब की पहुंच समूह के सभी सदस्यों के पास थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एप को शेयर किया था। समूह के सदस्यों ने महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं।
बुल्ली बाई का भी मास्टरमाइंड गिरफ्तार
गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई एप के निर्माता और मास्टरमाइंड नीरज बिश्वनोई को भी असम से गिरफ्तार कर लिया। और उसे 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। बता दें कि, उसने पुलिस कस्टडी में दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की है।
पुलिस को पकड़ने की दी थी चुनौती
डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया किस आरोपी 15 साल की उम्र से ही हैकिंग कर रहा है। वह भारत समेत पाकिस्तान के स्कूल और विश्वविद्यालयों की साइटों से छेड़छाड़ और हैकिंग कर चुका है। स्कूलों से संबंधित वेबसाइटों को हैक करने के उसके दावों की जांच की जा रही है। वह गीयू के नाम से ही ट्विटर हैंडल बनाता था। इसके जरिए ही उसने देश की पुलिस को खुद को पकड़ने की चुनौती थी।