Uttar Pradesh

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, कहा- योगी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत तय करेगी भाजपा

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैशी पार्टी है। सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव के बारे में ही हर तरफ बातें चल रही है। हर पार्टी अपनी जीत की कोशिशों में लगी है और इसी के बीच में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन विधानसभा चुनावों के लिए एक बयान दिया है। दरअसल यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने बयान में कहा कि योगी के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जीत तय करेगी।

सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट जायें। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को उत्तराखंड से लौटने के बाद बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सिख व अन्य किसानों से उनके मुद्दे पर बात की।

कहा कि भाजपा किसानों की हितैशी पार्टी है। सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण कर प्रदेश को बदहाल करने का काम किया।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी भाजपा बाकी सारी पार्टियों से ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा-बसपा व कॉग्रेस गठजोड़ से प्रदेश की भय, भूख, भ्रष्टाचार की छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें: Realme स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 12 स्मार्टफोन की कीमतों में किया बढ़ोत्तरी, जानें क्या है पूरा मामला

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: