
बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव मेदांता के ICU में शिफ्ट, अखिलेश यादव पहुंचे मेदांता
मुलायम सिंह के मेदांता में भर्ती होने की जानकारी के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव की मेदांता पहुंच गए हैं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मेदांता में डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
मुलायम सिंह के मेदांता में भर्ती होने की जानकारी के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव की मेदांता पहुंच गए हैं गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके छोटे भाई की बहू अपर्णा यादव ही मैदान का अस्पताल पहुंची है।
राहुल गांधी ने स्वस्थ होने की दुआ
मुलायम सिंह यादव की स्वास्थ्य की जानकारी होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव की जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। गांधी ने कहा आशा करते हैं कि मुलायम सिंह यादव जल स्वस्थ होकर बाहर आएंगे और एक बार फिर राजनीति में सक्रिय होकर भी भाजपा को हराने के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य ने की स्वस्थ होने की कामना
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना प्रार्थना करता हूं।