PoliticsTrending

बडी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने भरा नॉमिनेशन

पार्टी दफ्तर में राजस्थान का विवाद गूंज रहा है। यहां सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी की।

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नॉमिनेशन का शुक्रवार को आखिरी दिन है। आज सबसे पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा और इसके बाद गांधी परिवार की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच में पार्टी दफ्तर में राजस्थान का विवाद गूंज रहा है। यहां सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी की।

इससे पूर्व वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने खड़गे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आने के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वह खड़गे से मिलने भी पहुंचे। इस मुलाकात के बाद वह मीडिया के सामने आए और अपना नामांकन वापस लेने और उसके कारण की बात रखी।

प्रयागराज: आज़म को राहत ! हाईकोर्ट ने सपा नेता की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

खड़गे को गहलोत का भी समर्थन  

वहीं, अशोक गहलोत भी खड़गे से मिलने पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि खड़गे अनुभवी नेता हैं। चुनाव लड़ने का उनका फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रेंडली मैच है और हम सभी लोग एकजुट हैं। इसके अलावा शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन जी बेहद सम्मानित साथी हैं। जितने अधिक लोग चुनाव में उतरेंगे, कांग्रेस उतनी ही बेहतर होगी।

उधर, झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किसी को चुनाव लड़ने को नहीं कहा और न ही रोका। देखते हैं कि पार्टी क्या चाहती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: