
बड़ी खबर: प्रदेश के सभी स्कूल कालेज 30 जनवरी तक के लिए बंद,शासन ने जारी किए आदेश
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में भीषण ठंड के चलते शासन ने फिलहाल सभी शैक्षिक संस्थान बंद रखने का निर्णय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने लगातार बढ़ते कोरोनावायरस शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए 30 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। बता दें कि प्रदेश में इस समय कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रही है। वही पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर 30 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान पूर्व की तरह ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी।
इससे पहले शासन ने प्रदेश में सभी स्कूलों कालेजों को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था इसके बाद 23 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन शासन ने इसे एक बार फिर बढ़ा दिया है।
आदेश जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में भीषण ठंड के चलते शासन ने फिलहाल सभी शैक्षिक संस्थान बंद रखने का निर्णय को बरकरार रखा है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार बस्ती में आज जानकारी दी। साथी सभी जनपदों में रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रात कालीन कर्फ्यू प्रभावी है इसे सख्ती से लागू किया गया है।