
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस की युवा विधायक आदित्य सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आज शाम तक आदिति सिंह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। सिंह के साथ बसपा आजमगढ़ से विधायक वंदना सिंह और राकेश प्रताप सिंह भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि लगातार अपनी पार्टी पर तीखे करती हुई तेवर और बीजेपी का समर्थन आदित्य सिंह करती नजर आई हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयान बाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई आदित्य सिंह को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी का दामन कब थामेंगे।
सपा में भी हैं मजबूत संपर्क
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य सिंह बीजेपी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के संपर्क में भी हैं सपा लगातार संपर्क में थी लेकिन आदित्य सिंह सपा की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान इस संबंध में नहीं आया उल्लेखनीय आदित्य सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी कांग्रेसी लंबे समय तक जुड़े रहे थे लेकिन पांच बार के विधायक होने के बावजूद भी अखिलेश सिंह की गति परिवार से काफी नजदीकियां दी इसके बाद भी उन्होंने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा था।